Chandrayaan 3 live Updates : चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारतीय नेताओं के अजीबोगरीब बयान हुए वायरल

Chandrayaan 3 live updates : चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ये क्या बोल गए नेता जी, Chandrayan 3 latest news

Chandrayaan 3 live updates ; भारत ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद दुनिया में इतिहास रच दिया है, आज यानि बुधवार दिनांक 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिण भाग पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की , जहां चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद लोग खुशी से झूम उठे और भारत को देश दुनिया से बधाई के ढेरों संदेश आने लगे वही कुछ भारतीय नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ऐसे अजीबोगरीब बयान दिए जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो पड़े,

Chandrayaan 3

Chandrayaan 3 live updates , चंद्रयान की लैंडिंग से पहले राजस्थान के खेल मंत्री दे दिया बधाई 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना और उत्तर प्रदेश के सुभाषपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दिया जो लोगों को जरा सा भी रास नहीं आया और लोगों ने खूब खरी-कोटी सुने और मजे भी लिए, एक ने तो चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले देशवासियों को बधाई दे दी तो वही दूसरे ने चंद्रयकी सकुशल वापसी पर देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया है

आपको बता दे राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना अपने अजीब बयान के लिए चर्चा में हैं, बुधवार दोपहर में जहां पूरा देश और दुनिया इंतजार कर रहे थे चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग होने का क्योंकि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का समय 6:04 था लेकिन राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने दोपहर में 2:00 बजे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग का देश दुनिया को बधाई देते हुए नजर आए लोगों ने खेल मंत्री अशोक चांदना के इस बयान पर खूब खरी-खोटी सुनाई, दरअसल अशोक चांदना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुके हैं और चंद्रयान-3 पर भेजे गए यात्रियों को हम सफलतापूर्वक चंद्रमा तक भेज चुके हैं इस तरह के अनाप-शनाप बयान देते हुए खेल मंत्री अशोक चांदना नजर आए लोगों ने जमकर इस बयान की तोहीन करते हुए अशोक चांदना का खूब मजाक उड़ाया

लोगों ने अशोक चांदना की चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश के खेल मंत्री हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर कब लैंड करेगा, लोगों ने साथ में यह भी कहा कि खेल मंत्री होते हुए भी यह पता होना चाहिए कि चंद्रयान-3 में कोई आदमी नहीं गया है चंद्रयान-3 एक मानव रहित विमान है और यह खेल मंत्री यात्रियों के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर बधाई दे रहा है देश को लानत है ऐसे खेल मंत्री पर

चंद्रयान 3 को लेकर नेता ओमप्रकाश राजभर का वायरल बयान, Chandrayaan 3 live update 

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के ओमप्रकाश राजभर ने एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्टर के सवालों पर जवाब देते हुए कहा मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो की दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं चंद्रयान 3 के लिए मैं उनको बधाई देता हूं चंद्रयान-3 की धरती पर सकुशल वापसी के बाद पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए, लैंडिंग समय पर हुई है इसरो की ओर से भेजा गया चंद्रयान-3 बुधवार शाम को 6:04 पर कदम रखा दूसरी बार चंद्रयान-3 की धरती पर वापसी नहीं होने वाली है वही चांद पर इसकी लाइफ महेश 14 दिन ही है ऐसे में ओपी राजभर किस आधार पर चंद्रयान-3 की सकुशल वापसी की बात कह रहे हैं इसका जवाब वही दे सकते हैं ,

Leave a Comment